फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बेटे को गायब कर हत्या करने की जताई आशंका

Mon, 15 Dec 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के अहिरन पुरवा लौरी से ससुराल आया युवक लापता हो गया। उसके पिता ने उसकी पत्नी व ससुरालीजन पर बेटे को गायब करने व हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की, सुनवाई न होने पर कोर्ट का सहारा लिया।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना जिले के नयागांव थाना क्षेत्र के पोखरी निवासी रामेश्वर यादव ने बताया कि उसके बेटे गनेश की शादी रैपुरा के लौरी के अहिरन पुरवा निवासी कल्पना देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद पांच अगस्त 2020 को घरेलू विवाद के बाद अपने पिता सुरेश यादव, मामा ओमप्रकाश, मामी लक्ष्मी देवी, डडिया निवासी रामकेश, गोबारिया निवासी चुन्नू, नारायनपुर निवासी जगदीश यादव व बंधुवाइन निवासी रामकेश यादव सहित चार-पांच अज्ञात को घर बुलाया और उसके परिजनों की पिटाई की। इसके बाद कल्पना अपने मायके चली गई।
उसका बेटा अपनी पत्नी को बुलाने तीन सितंबर को ससुराल गया। इसके बाद वापस नहीं लौटा। तभी से खोजबीन कर रहा है। बताया कि 16 मार्च 2024 को कल्पना ससुराल आई और अपने दहेज में मिले सामान की मांग करने लगी। इससे उसको आशंका हुई कि बेटे के ससुरालीजन ने गायब कर दिया है या हत्या कर शव को फेंक दिया है। कई बार रैपुरा पुलिस व एसपी से शिकायत भी की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें