फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चोरी के तीन आरोपी को पकड़ा, जेवर व दो लाख रुपये बरामद

Mon, 15 Dec 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस ने चोरी के मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से एक किलो चांदी के अलावा दो लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। इनमें एक बाल अपचारी भी शामिल है। जो किराए के उसी घर में रहकर पढ़ाई करता था जहां चोरी की गई।
विज्ञापन

कोतवाल श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि अहिरा मगराई हाल मुकाम कसहाई रोड कर्वी निवासी मतोला सिंह ने एक सप्ताह पूर्व कोतवाली कर्वी पर सूचना दी थी कि उनके घर से ऊपर के कमरे के बक्से में रखे सोने चांदी के जेवर लगभग 15-20 दिन पहले चोरों ने पार कर दिए थे। तीन दिन पहले बक्सा खोलकर देखा तो समान गायब था। इसी आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही थी। रविवार को पुलिस ने सटीक सूचना पर आरोपियों को एक दुकान में यह माल बेचने का जुगाड़ करते समय पकड़ लिया।
आरोपियों में कलवारा बुजुर्ग थाना पहाड़ी निवासी राममिलन पटेल व कुबेरगंज थाना कोतवाली कर्वी निवासी शिवकुमार सोनी के अलावा एक बाल अपचारी को पुलिस ने पकड़ा है। इनके कब्जे से दो लाख चार सौ रुपये और एक किलो छह सौ चौदह ग्राम चांदी व इससे बने जेवर बरामद हुए हैं। बाल अपचारी मतोला के ही घर में किराये से रहकर पढ़ाई करता था। बताया कि अक्सर मतोला के मुंह से जेवर व रुपये रखे होने की बात सुनकर उसने योजना बनाकर राममिलन व शिवकुमार को शामिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें