फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में पकड़ा ट्रक, एटा से दबोचा चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिला मुख्यालय के गल्लामंडी से गल्ला व्यापारी का हरियाणा जा रहा धान लदा ट्रक गायब होने के मामले में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खाली ट्रक को दिल्ली के पास व चालक को एटा के पास पकड़ा गया। करीब दस दिन पहले धान लदा ट्रक एटा से पहले गायब हुआ था।
विज्ञापन

कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि इस मामले की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ट्रक ट्रांसपोर्ट मालिक, चालक व ट्रक मालिक से लगातार संपर्क बनाने के बाद इसका खुलासा करने को दो टीमें गठित की गई थीं। टीम ने ट्रांसपोर्ट पवन रोड लाइंस प्रयागराज के मालिक को पकड़ा। इसके बाद ट्रक मालिक एटा जिले के कासगंज निवासी गुलजार को पूछताछ के लिए पकड़ा गया। कासगंज निवासी ट्रक चालक आकाश ट्रक समेत गायब था। पुलिस टीम ने जांच पड़ताल के बाद खाली ट्रक को दिल्ली के पास पकड़ लिया है।
चालक को भी पकड़कर कोतवाली लाई है। माल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि धान कहीं बेच लिया गया है। बृहस्पतिवार को कोतवाली में संबंधित फर्म के मालिक को बुलाकर पुलिस पूरी जानकारी देगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शहर के गल्ला व्यापारी उमादत्त पांडेय पुत्र राधेरमण की फर्म रामबदन बया की ओर से तरावरी हरियाणा एक ट्रक धान बेचा गया था। इसके लिए प्रयागराज के ट्रांसपोर्टर के माध्यम से ट्रक बुलाया गया था। जो रास्ते में गायब हो गया था। तब ट्रांसपोर्ट मालिक व ट्रक मालिक ने बताया था कि एटा के पहले ही ट्रक को लूट लिया गया है। इस मामले की कोतवाली मेें ट्रांसपोर्ट मालिक, ट्रक मालिक व चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें