फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता के हितों के लिए संघर्ष जारी रहेगा

Thu, 26 Mar 2015 10:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन जारी रहा। पटेल तिराहे पर किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की अगुवाई कर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि किसान अन्नदाता हैं। मानवता की इस लड़ाई में अन्नदाता के हितों के लिए संघर्ष पर हैं। किसानों की दिक्कतों की सुनवाई नहीं की जाती है तो धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसानों की दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए, फसल बीमा योजना का लाभ और सभी प्रकार की वसूली रोकी जाए। कोटेदारों के माध्यम से सभी पीड़ित किसानों को मुफ्त राशन बंटवाया जाए।

उन्होंने कहा कि पीड़ितों की बेटियों की शादी के लिए भी अनुदान सरकार को देना चाहिए।  जिला उपाध्यक्ष रविप्रकाश त्रिपाठी ने बिजली विभाग के अफसरों को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि किसानों को बिजली का बिल फर्जी भेजा जा रहा है और वसूली के नाम पर प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन


श्रवण कुमार पटेल ने कहा कि सपा सरकार किसान विरोधी सरकार है। आत्मा प्रजापति ने गीत के माध्यम से किसानों के दर्द को बयान किया। धरने में रामप्रकाश मिश्र, मोनू निषाद, राजू यादव, रामबाबू, दशरथ प्रजापति, अंजू वर्मा, रिजवाना परवीन, राकेश केशरवानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें