फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद न होने और खाद न मिलने से किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। किसानों की समस्याओं पर चिंता व्यक्त करते हुए भारतीय किसान यूनियन ने तहसील प्रांगण में बैठक की। इसके बाद पांच सूत्री मांग पत्र एसडीएम राजापुर को सौंपा है। किसान धान केन्द्रों में खरीद न होने के कारण ठोकरें खा रहा है। कई जगह बोरे न होने से खरीद प्रभावित है। खाद के लिए भी किसान परेशान है पर शिकायत के बावजूद उसकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यूनियन के जिला महामंत्री अरुण कुमार पाण्डेय ने कहा कि किसानों के ट्यूबवेल बिजली की अंधाधुंध कटौती के चलते नहीं चल पा रहे हैं। इसी नवंबर, दिसंबर में पलेवा से लेकर बुआई, सिंचाई को पानी की अधिक आवश्यकता होती है। लेकिन जिम्मेदारों के द्वारा फाल्ट बताकर कई, कई घण्टे विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जाती है। जिससे ठंड में खेतों में किसान बिजली का इंतजार करता है। बाजारों में 350 से लेकर 400 रुपए तक धड़ल्ले से खाद को बेचा जा रहा है।
धान खरीद केन्द्रों की स्थिति दयनीय है। बोरियों की कमी बताकर केन्द्र प्रभारी व्यापारियों से सांठगांठ कर किसान का धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसान यूनियन की मासिक बैठक में जिला महामन्त्री अरुण कुमार पाण्डेय, शिवदयाल सिंह, अजीत सिंह, राजकिशोर सिंह, उदय नारायण सिंह, वीरेन्द्र द्विवेदी, योगेन्द्र सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें