संवाद न्यूज एजेंसी
राजापुर/मानिकपुर। भारतीय किसान यूनियन की किसान पंचायत मंगलवार को राजापुर, मानिकपुर व मऊ तहसील परिसर में हुई। विभिन्न समस्याओं से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा है। तहसील अध्यक्ष राजापुर शिवदयाल सिंह बघेल ने कहा कि दर्जनों गांव ऐसे है जहां का किसान खेतों की रखवाली करने को मजबूर है। जंगली जानवरों समेत अन्ना पशुओं की समस्या लंबे समय से हैं। जिला महामंत्री अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि विद्युत विभाग से किसान त्रस्त हो चुका है। लो वोल्टेज से नलकूप ठप हैं। फसलें चौपट हो रही है।
तहसील अध्यक्ष मानिकपुर तीरथ प्रसाद सिंह ने कहा कि क्षेत्र का किसान खाद को परेशान है। सम्मान निधि का लाभ नहीं मिला। तहसील अध्यक्ष मऊ नीलकंठ द्विवेदी ने बताया कि ओलावृष्टि का भुगतान नही किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि यदि अविलंब समस्याओं का निदान न हुआ तो भाकियू आंदोलन को विवश होगी। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह, राजकिशोर सिंह, शैलेंद्र सिंह, उदयनारायण सिंह, मान सिंह, शत्रुघ्न सिंह, अजीत सिंह, हरबख्श सिंह, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।