चित्रकूट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के पर भाजपाइयों ने सेवा सप्ताह के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन जिला चिकित्सालय में किया। इसमें कुल 16 भाजपाइयों ने रक्तदान किया।
जिला अस्पताल परिसर में मौजूद भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी का जीवन प्रेरणादायी है। उनके 70वें जन्मदिन सेवा सप्ताह के अवसर पर रक्तदान कर कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन का मूल संदेश दिया है।
महामंत्री राघवेन्द्र सिंह ने कहा कि रक्तदान सभी को करना चाहिए। संयोजक शिवाकांत पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बनने की दिशा में निरंतर बढ़ रहा है।
रक्तदान शिविर के प्रभारी मनोज तिवारी ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियां व योजनाएं जन जन तक पहुंच रही हैं। शिविर में आलोक पांडेय, राघवेन्द्र सिंह, हीरो मिश्र, मनोज तिवारी, आशीष पांडेय, कृष्ण बहादुर, सुनील मिश्रा, रतीश शुक्ला, केशव त्रिपाठी, राहुल द्विवेदी आदि ने रक्तदान किया।
जिला अस्पताल में रक्तदान कार्यक्रम के दौरान सीएमओ डा. विनोद कुमार, सीएमएस डा.आरके गुप्ता, रक्तकोष प्रभारी डा.ऋषि कुमार, महामंत्री राजेश जायसवाल, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।