चित्रकूट। प्रदेश किसान सभा के पदाधिकारियों ने तहसील परिसर में समस्याओं को लेकर बैठक कर सात सूत्रीय मांग लेकर एसडीएम पूजा साहू को ज्ञापन सौेंपा। जिलाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है, जबकि खेती की लागत लगातार बढ़ रही है।
उन्होंने आवारा पशुओं द्वारा फसलों को नुकसान पहुंचाने की समस्या को भी उठाया और गोशालाओं में मवेशियों की अपर्याप्त देखभाल पर की जारी है, उनकी देखभाल। नहरों में पानी, छोड़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की कटौती तत्काल बंद की करने के साथ अन्य मांगों लेकर ज्ञापन सौंपा है। रामशंकर, शिवप्रसाद, रामप्रताप, पूनम, मनधूमन, राजराम, महेंद्र, प्रमोद, चंदन और अमृतलाल सहित कई अन्य पदाधिकारी और किसान मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अपनी आवाज़ उठाई और प्रशासन से समस्याओं के त्वरित समाधान की उम्मीद जताई।