फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दुष्कर्म के प्रयास के मामले में युवती ने बदला बयान

Wed, 14 Jan 2026 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सरधुवा थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास मामले में दर्ज प्राथमिकी में नया मोड़ आ गया है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। मंगलवार को पुलिस पीड़िता को कोर्ट में बयान दर्ज कराने ले गई तो वहां पर उसने अपना बयान ही बदल दिया। बताया कि पूरा मामला पारिवारिक विवाद का है। युवती के कोर्ट में दिए गए बयान से पुलिस की जांच की दिशा बदल गई है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे जब वह घर पर अकेली थी तभी गांव का ही सतेंद्र सिंह उर्फ चिर्रीलाल दादू घर में घुस आया। आरोप है कि उसने युवती को गलत तरीके से पकड़ लिया और अश्लील हरकतें करने लगा। जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई की। शोर मचाने पर मोहल्ला के लोग इकट्ठा हो गए, जिससे आरोपी मौका पाकर भाग गया। पुलिस ने आरोपी सतेंद्र सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। हालांकि जांच के दौरान युवती को कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए ले जाया गया।
मंगलवार को कोर्ट में युवती ने अपने बयान में कहा कि यह मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा है और इसी वजह से उसने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस अब दोनों पक्षों के बयानों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहराई से जांच करेगी। थाना प्रभारी राम सिंह ने बताया कि तहरीर पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कोर्ट में युवती ने पारिवारिक विवाद का बयान दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें