फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान खेती में करें तकनीकी का प्रयोग : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन कालूपुर स्थित गेस्ट हाउस में किया गया। शुभारंभ विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव व डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कराया।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने कृषि सुधार के साथ-साथ भूमि सुधार पर भी कार्य किया। किसान तकनीकी का प्रयोग कर अपनी फसल का उत्पादन बढ़ा सकते हैं। किसान खेती के साथ-साथ पशुपालन, बकरी पालन व मछली पालन को भी अपनाएं। इससे उनकी आय बढ़ेगी। कार्यक्रम के दौरान 58 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र एवं शाल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें