फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद का स्टाक खत्म होने से किसान लौटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/पहाड़ी/राजापुर। जिले में डीएपी खाद का स्टाक खत्म होने से किसान सहकारी समितियों से बिना खाद के ही लौट गया। खाद न मिलने पर किसानों ने नाराजगी जताई। खाद न मिलने से रबी की फसल खराब हो रही है। कई केंद्रों में किसान सुबह से खाद के लिए पर्ची कटवाने के लिए लाइन में लगे रहे आखिर में शाम तक उन्हें खाद नहीं मिली तो निराश हो गए।
विज्ञापन

रबी की फसल की बुआई के बाद खेतों में डीएपी की खाद डालने के लिए किसान सहकारी समितियों में चक्कर लगाने को मजबूर हैं। शुक्रवार को जिला मुख्यालय सहित अन्य सहकारी समितियों में खाद लेने के लिए किसान पहुंचे तो खाद नहीं मिली।
किसान राजेश्वर सिंह, कमलेश सिंह, अमित कुमार ने बताया कि डीएपी खाद न मिलने से किसान परेशान है। यदि कि सी दिन खाद केंद्रों में रहती भी है तो एक या दो ही बोरी खाद दी जाती है। जबकि बड़े काश्तकारों को पांच से छह बोरी खाद की आवश्यकता है।
विज्ञापन

चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ल ने बताया कि डीएपी खाद की एक रैक 1485 मीट्रिक टन शनिवार को आ जाएगी। इतनी खाद आने से समस्या दूर हो जाएगी। सभी किसानों को खाद मिल जाएगी। यूरिया सहकारी समितियों में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें