फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चकबंदी में अनियमितता को लेकर किसानों का प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो 09 सीकेटीपी 18 कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
फोटो 09 सीकेटीपी 18 कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन

चित्रकूट। राजापुर क्षेत्र के देहरुछ गांव में चकबंदी में अनियमितता पर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन ने ग्रामीणों के साथ कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। इसके जरिए मानक अनुसार चकबंदी कराने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू नेता रावेंद्र सिंह ने बताया कि चकबंदी कर्मियों ने जोत चकबंदी आकार पत्र 23 में प्रस्तावित जोत में सीमांत व लघु किसानों के साथ भेदभाव किया है। मौके पर सही सर्वे नहीं किया गया, चकरोड बनाते समय किसानों को जानकारी नहीं दी गई, पर्चा 5 व 11 नहीं दिया गया और 30 फीसदी उड़ान चक का आवंटन नहीं किया गया।किसानों ने आरोप लगाया कि रिश्वत लेकर लेखपाल मनमानी कर रहे हैं, चकबंदी की जमीन को बाहर और बाहर की जमीन को चक में शामिल किया जा रहा है।इस मौके पर रामसजीवन, शिव कुमार सिंह, अभिलाष सिंह, देवनाथ, ननकू, उमेश सिंह, दुखीराम सहित कई किसान मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें