फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज माफी को लेकर किसान हाईवे पर उतरे

Wed, 21 Jun 2017 11:33 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
बागपत, मेरठ, किसान पिटाई - फोटो : SELF
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। पूर्ण कर्ज माफी सहित विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान यूनियन ने बुधवार को धरना प्रदर्शन करने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम लगा दिया। आधे घंटे तक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के मनाने पर भी जब किसान नहीं माने तो सबके पसीना छूटने लगा। सदर एसडीएम नरेंद्र बहादुर पहुुंचकर किसी तरह से किसानों को समझाया तब जाकर किसानों ने माना।

    भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता शहर के पटेल तिराहे में किसानों का कर्ज पूर्ण रूप से माफ करने, स्वामी नाथन आयोग की सिफारिसे लागू करने, किसानों के उत्पादन के उत्पादन का लागत का पचास प्रतिशत मुनाफा के साथ मूल्य देने की मांग को लेकर धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार किसानों के साथ किए गए वादे को निभा नहीं रही है। सरकार यदि चतेगी नहीं तो महाराष्ट्र पंजाब हरियाणा जैसी स्थिति हो जाएगी। शैलेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार समान्तवदी तरीके से कार्य कर रही है। किसी की सुनी नहीं जा रही है।

धरने के बाद शहर की गलियों में हाथों में झंडे बनैर लेकर नारेबाजी करते हुए किसान निकले जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शमिल रही। जुलूस के बाद फिर से पटेल तिराहे के पास किसान पहुंच गये।
विज्ञापन


जो झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में जाम दिया। आधा घंटे तक लगे जाम के कारण दोनों तरफ से सैकड़ाें की संख्या में वाहन खडे़ हो गये। कुछ लोगों ने जाम के बीच से बाइक निकालने की कोशिश की तो उन्हें खदेड़ दिया। जाम लगते ही सीओ सुरेद्र चंद्र, सहित भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच गया। किसानों को समझाने का प्रयास किया गया। जब किसान नहीं मनाने तो एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे। काफी देर तक उन्होंनें किसानो को समझया तब जाकर किसान माने। इस मौके पर किसान जिला महामंत्री अरूण पांडेय,जिला पंचायत सदस्य निर्मला भारती, मंडल सचिव रामकरण सिंह, नरेश सिंह रामकिशोर सिंह, बब्लू सिंह बघेल ,देवेंद्र सिंह व बृजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें