फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में हल्क ी बारिश से किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
फोटो- 9- शहर से सटे बनाडी गांव में जुताई के बाद गेंहू की फसल के लिए पलेवा करता किसान - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में हुई हल्की बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। किसानों का मानना है कि यह बारिश रबी की फसल के लिए अमृत का काम करेगी। अब किसान बुआई का कार्य तेज कर दिए हैं।
दो दिन में हुई हल्की बारिश रबी फसल के लिए अच्छी मानी जा रही है। बारिश से किसानों में काफी उत्साह दिखा। किसान रबी की फसल में गेहूं जौ, चना, मटर, मसूर सरसों आदि की फसल की बुआई कर रहे हैं। किसान राजेश सिंह, महेश द्विवेदी, सुरेश पटेल का कहना कि बारिश होने से ठंड बढ़ी है। जो रबी की फसल के लिए अच्छा है। कई किसानों ने अभी रबी की फसल के लिए बुआई नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिन्होंने बारिश होेते ही बुआई शुरू कर दिया है। कृषि विशेषज्ञ सुनील सिंह ने बताया कि अभी बारिश होने के और असार है। जिससे रबी की फसल के लिए यह संजीवनी का काम करेेगी। जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि इस साल रबी की फसल के लिए 129770 का लक्ष्य रखा गया है। जिसमें गेहूं 54107 हेक्टेयर, चना 41999 हेेक्टेयर, मसूर 24141 हेक्टेयर रखा गया है। लक्ष्य के आधार पर आधे से अधिक की बुआई हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें