फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली पानी की समस्या को लेकर किसानों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। भारतीय किसान यूनियन की बैठक मऊ के खंडेहा में हुई। इसमें बिजली, पानी आदि समस्या को लेकर किसानों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष राम सिंह ने कहा कि गर्मी में बिजली, पानी की समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। कई गांवों में पेयजल का संकट है। बिजली की आपूर्ति भी नहीं हो रही है। गेहूं खरीद केंद्र में किसानों की बोरिया जो ली गई है। उनको किसानों को वापस कर दे। कहा कि किसान कृषि वैज्ञानिकों की सलाह पर ही खेती करें।
तहसील अध्यक्ष विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि धान की खरीद के समय किसानों से ली गई बोरियों को केंद्रों ने अभी तक नहीं लौटाया। बोरियों को वापस करना होगा। गेहूं की खरीद में किसानों का सहयोग करें। जिला संगठन मंत्री विजय सिंह ने कहा कि कहा कि पांच मई को भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल बिजली व पानी की समस्या को लेकर उप जिलाधिकारी को ज्ञापन देगा। सुधार नहीं हुआ तो 16 मई को आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी देवेंद्र सिंह ने कहा कि किसानों को तकनीकी खेती करने सहित पिपरमेंट, सोया, धनिया, मिर्ची, हल्दी की सब्जी करने के करने की सलाह दी। इस मौके पर कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें