फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में ग्रामीण क्षेत्रों में यूरिया न मिलने से किसान निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर। क्षेत्र के किसान यूरिया खाद को लेकर खासे परेशान हैं। सहकारी समितियों से लेकर निजी दुकानों में खाद नहीं मिल रही, जिससे धान की फसल बरबाद हो रही है। भरतकूप, मऊ, मानिकपुर क्षेत्र का भी यही हाल हैं। कृषि विभाग ने शासन को पत्र भेजकर समस्या बताई है।
विज्ञापन

यूरिया की किल्लत से राजापुर क्षेत्र के किसान परेशान है। नत्थू सिंह, रोशान सिंह, श्याम सुंदर यादव, अश्वनी पांडेय, शिव निषाद, रामकिशोर पांडेय, शिवचरण आदि ने बताया कि खाद की समस्या ने रुला रखा है। चिल्लीराकस गांव के प्रधान संतोष यादव और बेराउर गांव के प्रधान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि भदेदू, बरद्वारा, सरधुवा तीन समितियां हैं, जो एक सचिव के सहारे चल रही है। कर्मचारियों की कमी की वजह से भी परेशानी हो रही है। वही मऊ, बरगढ़, भरतकूप, खोही, शिवरामपुर, पहाड़ी क्षेत्र में किसान खाद की किल्लत से परेशान है।
समितियों में रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिले में 39 सहकारी समितियां, नौ पीसीएफ के बिक्री केंद्र व दो आईएफडी लाइसेंसधारक हैं। जिला प्रशासन ने रिजर्व कोटे से 319 एमटी यूरिया डेढ़ दर्जन सहकारी समितियों को उपलब्ध करा दी थी, जो दो दिन के अंदर बंट चुकी है। उधर, उप कृषि अधिकारी टीपी शाही का कहना कि यूरिया की रैक रवाना हो चुकी है। सोमवार को बांदा आ जाएगी। अगले दिन चित्रकूट में यूरिया के पहुंचने की संभावना है। प्राइवेट दुकानों में भी यूरिया जल्द आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें