फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: धान खरीद में किसानों से हो रहा पक्षपात

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन मुख्यालय में नायब तहसीलदार को सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धान की खरीद में किसानों में पक्षपात हो रहा है।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के साथ कांग्रेसी बृहस्पतिवार को सदर तहसील परिसर पहुंचे। नायब तहसीलदार को दिए गए ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि किसानों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
क्रय केंद्रों में धान की बिक्री कम होने व नमी के नाम पर धान के वजन में की जा रही कटौती से किसान परेशान हैं। गन्ना किसानों को बकाया अब तक नहीं मिल पाया है। सरकार द्वारा निजी नलकूपों के लिए बिजली की कीमतों में की गई बढ़ोतरी से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय ने कहा कि प्रदेश के किसानों की धान की खरीद एसएमपी पर किए जाने की गारंटी की जाए और जनपदों में धान क्रय केंद्र तत्काल खोले जाएं। अरविंद प्रताप सिंह, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मानवेंद्र सिंह पटेल, सुशील श्रीवास्तव, भोला नामदेव, राजा बेटी, लालता देवी, ननकी देवी, राकेश वर्मा, अकबरी बेगम, राजकुमार व संत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें