फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एचटी लाइन की चपेट में आए मजदूर की मौत

Sun, 30 Jun 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट) हर्रा गांव में रविवार को घर पर खपरैल लगाते समय मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

हर्रा गांव के अजय कुमार ने बताया कि पिता शिवशरण रैकवार (42) गांव के रिंकू सिंह के कच्चे घर में खपरैल लगा रहे थे। पाइप हटाते समय छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन में पाइप छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बड़े भाई राम प्रताप ने बताया कि शिवशरण मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें