फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मवेशियों को हांकने गए किसान की तालाब में डूबकर मौत

Fri, 26 Sep 2025 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट

सार

चित्रकूट के किहुनिया गांव में किसान संतोष कुमार फसल की रखवाली करते समय तालाब में डूबकर मौत का शिकार हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को देर से मिली और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के किहुनिया गांव में बुधवार को अन्ना मवेशियों से फसल की रखवाली करने गए किसान संतोष कुमार आरख (56) तालाब में डूबकर मौत हो गई। परिजनों को घटना की जानकारी कई घंटे बाद हुई, तब उन्होंने पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन


बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के छोटी मडैयन निवासी आशीष कुमार ने बताया कि उनके ससुर संतोष कुमार शाम करीब चार बजे फसल की रखवाली करने खेत गए थे। मवेशियों को हांकते समय वे खेत के बगल स्थित तालाब में गिर गए और डूब गए। रात तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन करने खेत पहुंचे। रात में तालाब में घुसकर खोजबीन की गई, करीब 10 बजे उनका शव तालाब में मिला। 12 बजे पुलिस को सूचना दी गई। उनके तीन बेटे हैं। थाना प्रभारी श्याम प्रताप पटेल ने बताया कि परिजनों की सूचना के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें