पुलिस के साथ अपहृत किसान भैरोंदीन पटेल
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि ग्रामीणों और परिजनोें ने दबी जुबान से बताया फिरौती देने के बाद ही दोनों किसान छूटे हैं। सतना के अपर पुलिस अधीक्षक रामेश्वर प्रसाद यादव ने बताया डकैत शिवा पटेल गैंग के नया गांव क्षेत्र के भैरोंबाबा जंगल सेजवार के पास मौजूद होने की सूचना मिली। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की डकैत अपहृत सैनिक के पिता भैरों दीन पटेल को छोड़कर भाग गए। उधर दोपहर में ही सीतापुर चौकी क्षेत्र के बउनापुरवा का राममिलन पटेल भी सकुशल घर पहुंच गया।
पुलिस अधीक्षक केके चौधरी ने बताया पुलिस टीम को भेजा गया था लेकिन परिजन किसी तरह की जानकारी पहले ही दिन से नहीं दे रहे हैं। इससे अपहरण की घटना पर भी शक हो रहा है। उधर, दो दिन बाद दोनों अपहृतों के घर वापसी पर परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भैरोंदीन के परिजनों ने बताया फिरौती पहुंचाई गई है लेकिन डर की वजह से पुलिस को नहीं बताया गया। राममिलन के भाई फूलचंद्र ने फिरौती के सवाल पर कहा भयवश पुलिस को सूचना नहीं दी।