फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: कमरे में मिला लोक अदालत के सदस्य का शव, सनसनी

Wed, 07 Jan 2026 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी कोतवाली क्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी में मंगलवार सुबह एक किराये के कमरे में स्थानीय लोक अदालत के सदस्य उमेश चंद्र पांडेय (62) का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को किचन से बरामद किया और परिजनों को सूचना दी। प्रारंभिक तौर पर मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है, हालांकि अंतिम पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन

स्थानीय लोक अदालत में कार्यरत कर्मचारी चंद्रकांत ने बताया कि सदस्य उमेश चंद्र पांडेय सोमवार को कार्यालय आए थे। तबीयत ठीक न होने से वे दोपहर बाद अपने कमरे में चले गए थे। मंगलवार को जब कार्यालय नहीं पहुंचे और फोन पर संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। कर्मचारियों ने उनके आवास पर जाकर देखा। उनका कमरा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एएसपी सत्यपाल सिंह, सिटी सीओ अरविंद वर्मा और शहर कोतवाल श्यामप्रताप पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां उमेश चंद्र पांडेय का शव किचन में पड़ा मिला।सिटी सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृत्यु का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है। मृत्यु के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें