सरधुआ। थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव में बृहस्पितवार को किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कई बार एचटी लाइन हटाने के लिए विद्युत विभाग से कहा गया, लेकिन किसी ने कोई ध्यान नहीं दिया। विभाग की लापरवाही के चलते घटना हुई है।
बरद्वारा गांव निवासी मनोज यादव ने बताया कि घर के ऊपर से एचटी लाइन गुजरी है। विद्युत पोल की भी घर के बाहर लगा है। रात्रि में बारिश के दौरान उसके पिता सूरिजभान (65)परचून की दुकान बंद कर वापस आ रहे थे। तभी अचानक करंट की चपेट में आ गए। जिन्हे आनन फानन जिला अस्पताल ले गए। जहां उनकी मौत हो गई। बताया गया कि कई बार एचटी लाइन व बिजली विभाग से कहा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसकी तहरीर थाने में दी है। मृतक के दो पुत्र, पत्नी बेलपतिया है।
-