फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: गेहूं काटते समय किसान की बिजली गिरने से मौत

Sun, 29 Mar 2026 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 11 जगरूप फाइल फोटो।
विज्ञापन
पहाड़ी (चित्रकूट)। थाना क्षेत्र के कलवारा खुर्द गांव में शुक्रवार शाम गेहूं काटते समय एक किसान पर बिजली गिर गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन




कलवारा खुर्द गांव निवासी रज्जन ने बताया कि उसके पिता जगरूप (55) शाम करीब चार बजे गेहूं काटने अकेले खेत गए थे। खेत में वो गेहूं काट रहे थे, तभी करीब पांच बजे अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिरी और पिता घायल हो गए। आसपास खेतों में मौजूद अन्य लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी पाकर वह अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और झुलसे पिता को सीएचसी ले गए, जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।



ग्राम प्रधान रणजीत सिंह यादव का कहना है कि किसान के पास तीन बीघा जमीन है। उसी से परिवार का भरण पोषण करता था। उसके तीन बेटे राजू, रज्जन, रंजीत, दो बेटी मीरा, मीना व पत्नी राजवती हैं। उसका बेटा एक बेटा रज्जन तीन दिन पहले ही गुजरात से लौटा था। घटना के बाद से परिवार के सभी सदस्यों का हाल बेहाल रहा। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिला था, मौत का स्पष्ट कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट से ही स्थिति साफ हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें