फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बारिश ने डाला दीपदान में खलल, फिर भी सजी दीयों की चादर

Sat, 28 Mar 2026 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट/खोही। रामनवमी की शाम को बारिश ने दीपदान की तैयारियों पर खलल डाल दिया। धर्मनगरी में रामघाट पर सजाई गई आकर्षक रंगोली और भगवान श्रीराम से जुड़ी कलाकृतियां तेज बारिश में बह गई। साथ ही दीपदान भी प्रभावित हो गया। हालांकि शाम सात बजे बारिश थमने के बाद वहां पर लोगों ने दीपदान किया तो दीयों की रोशनी से समूचा रामघाट जगमगा उठा। इसके अलावा सभी मंदिरों में जलाए गए दीये झिलमिलाते नजर आए।
विज्ञापन




मंदाकिनी नदी के रामघाट पर गौरव दिवस पर 22 लाख दीपक जलाने की तैयारियों में प्रशासन कई दिनों से जुटा था। सुबह से वहां पर तैयारियों को अंतिम रूप देने की जुगत छिड़ी थी। स्कूली छात्र-छात्राएं रामघाट पर आकर्षक रंगोलियां सजाने में जुटी थी तो कुछ प्रभु श्रीराम के जीवन से कलाकृतियों को उकेरने में लगे थे। साथ ही दीपदान के लिए दीपक भी सजाए जा रहे थे। लेकिन शाम को अचानक मौसम में आए बदलाव के बाद हुई बारिश ने सारी तैयारियों पर पानी फेर दिया। करीब एक घंटे तक चली बारिश के चलते लोग खुद को भीगने से बचाने के लिए इधर-उधर छिपते नजर आए। हालांकि उनका हौसला कम नहीं हुआ। सात बजे बारिश धीमी हुई तो एक बार फिर दीपदान की आस जगी। इसके बाद जिलाधिकारी पुलकित गर्ग, पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, एडीएम चंद्रशेखर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव ने दीयों को जलाकर शुरुआत की। फिर विभिन्न टोलियों ने दिए जलाए। यह दीपदान रामघाट के साथ भरत घाट, जानकीकुंड, कामदगिरि परिक्रमा मार्ग, गायत्री विद्या पीठ, तुलसी तीर्थ स्थान, कामतानाथ के सभी द्वार सहित अन्य मंदिरों में हुआ। दीपकों के जलते ही समूचा क्षेत्र रोशनी से जगमगा उठा। इस मौके पर डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, संयुक्त निदेशक पर्यटन आरके रावत, ईओ लालजी यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार नगर पालिका के सभासद अरुण कुमार त्रिपाठी, रहमत अली ने भी 11 हजार दीयों से परिक्रमा मार्ग को जगमग किया। इसी प्रकार चित्रकूट गौरव दिवस के कार्यक्रम में महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय की ओर एक लाख एक हजार दीयों को जलाया गया। कुलगुरु प्रोफेसर आलोक चौबे, कुलसचिव प्रोफेसर आंजनेय पांडेय सहित ने मिलकर दीपदान किया।

फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद

फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद

फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद

फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद

फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद

फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद

फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद

फोटो-27सीकेटीपी 30 रामघाट पर दीप जलाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें