फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दीवार के मलबे में दबने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरगढ़ (चित्रकूट)। बरगढ़ थाना क्षेत्र के मुर्का गांव में लगातार बारिश होने से कच्चे घरों की दीवारे सीज गई। बुधवार की देर रात कच्चे घर की दीवार गिरने से मलबे में दबकर कोल आदिवासी की मौत हो गई।
विज्ञापन

मुर्का गांव निवासी राजबहादुर कोल (45) बुधवार की रात को अपने कच्चे घर में सो रहा था। लगातार चार से पांच घंटे हुई बारिश के चलते दीवार में सीलन बढ़ने से भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने की आवाज सुन परिजनों में चीख पुकार मच गई। आनन फानन अन्य ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाकर बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में शोक व्याप्त हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुरुवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। भतीजे वीरेंद्र कुमार ने बताया कि लगातार बारिश होने से दीवार में नमी आ गई थी। अचानक चाचा के ऊपर दीवार गिर गई। मृतक के तीन पुत्र, तीन पुत्री, पत्नी कुसुम का रो-रोकर बुरा हाल है। खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें