भरतकूप (चित्रकूट)। भरतकूप कालिंजर रोड़ पर शुक्रवार की सुबह सड़क पार करते समय कर्वी से कालिंजर जा रही बेकाबू रोडवेज बस की टक्कर से किसान की मौत हो गई। लोगों ने बस चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
रसिन गांव निवासी किसान फूलचंद्र आरख (45) पुत्र बृजलाल सुबह घर लौट रहे थे। उसी समय रोडवेज बस की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर मौत हो गई।
हादसे के बाद किसान की पत्नी बदहवास हो गईं। किसान के भाई दिनेश ने बताया कि चार भाइयों में फूलचंद्र दूसरे नंबर के थे। भरतकूप एसओ संजय उपाध्याय ने बताया कि चालक को पकड़ लिया गया है। चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद