फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी से नहीं लौटे मंडी सचिव, आज से क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गल्ला आढ़तियों व मंडी सचिव के बीच चल रहे विवाद के दौरान समझौते की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही। अवकाश पर चले रहे मंडी सचिव नहीं लौटे।
विज्ञापन

वहीं आढ़तियों ने कहा कि मौखिक आश्वासन पर वह कोई समझौता नहीं करेंगे। सचिव की बर्खास्तगी व दर्ज मुकदमा वापस लेने के लिखित आश्वासन पर ही हड़ताल खत्म करेंगेे। आढ़तियों ने कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों पर राजनीति कर मामले को तूल देने का आरोप लगाया है। ये भी घोषणा की कि शनिवार से आढ़ती क्रमिक अनशन करेंगे।
25 अगस्त को मुख्यालय के शंकर बाजार स्थित गल्ला मंडी परिसर में एक व्यापारी का बिजली कनेक्शन काटने के बाद हुए विवाद में मंडी सचिव ने 17 व्यापारियों पर नामजद संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद से लगातार नाराज आढ़तियों की हड़ताल जारी है।
विज्ञापन

आढ़तियों ने प्रदेश के नागरिक उड्डयन मंत्री नंदगोपाल नंदी व डीएम से मिलकर मामले की जानकारी दी थी। जिसमें तय हुआ था कि शुक्रवार को मंडी सचिव व गल्ला आढ़तियों के बीच समझौते की बातचीत होगी, लेकिन सचिव के अवकाश से न लौटने पर कोई हल नहीं निकल सका। इसे लेकर आढ़तियों में आक्रोश भी रहा। मंडी परिसर में ही गल्ला व्यापार समिति की बैठक अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के नेतृत्व में हुई।
वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए कैबिनेट मंत्री और डीएम के आश्वासन पर आढ़ती समझौते को तैयार हुए थे, लेकिन मंडी सचिव तीन दिन के अवकाश के बाद भी नहीं लौटे हैं। सभी व्यापारी इस बात पर अड़े हैं कि मौखिक समझौता नहीं होेगा। उनकी मांग पूरी करने का लिखित समझौता होगा।
विज्ञापन

आढ़तियों ने आरोप लगाया कि मंडी कर्मियों ने जानबूझकर सीसीटीवी फुटेज गायब कर दिया, ताकि सच्चाई सामने न आ सके। इसके अलावा कुछ अधिकारी कर्मचारी राजनीति कर आढ़तियों का नुकसान करा रहे हैं। तय हुआ कि मांग पूरी न होने पर शनिवार से आढ़ती मंडी परिसर में ही क्रमिक अनशन शुरू करेंगे। बैठक में महामंत्री गुलाब गुप्ता, शिवमंगल सिंह, रामनिहोरे, ज्ञान सिंह, बृजकिशोर शिवहरे, आनंद अग्रवाल व अशफाक खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें