चित्रकूट। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण फार्मासिस्ट व चिकित्सा अधिकारियों को दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार यादव ने कहा कि परिवार नियोजन के जरूरतमंदों को स्वास्थ्य इकाइयों से अब वापस नहीं लौटना पड़ेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय एफपीएलएमआईएस एप का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पहले परिवार नियोजन के जरूरतमंदों को स्वास्थ्य इकाइयों से निराश होकर लौटना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। मांग और आपूर्ति की व्यवस्था को सीधे ऑनलाइन किया जा रहा है। इससे दोहरा फायदा होगा एक और जहां समय रहते परिवार नियोजन के साधन संबंधित स्वास्थ्य इकाई पर पहुंच जाएंगे। वहीं इसके रखरखाव के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी को रजिस्टर मेंटेन करने से छुटकारा मिल जाएगा। अब इसका पूरा डाटा ऑनलाइन फीड किया जा सकेगा। इस मौके पर अपर सीएमओ डॉ एबी कटियार, डॉ बीके सिन्हा, परिवार नियोजन के नोडल डॉ आरके चौरिहा, डॉ. मुकेश पहाड़ी, डॉ उमेश निषाद, ब्रजजीवन लाल, अशोक सिंह सहित फार्मास्टि व चिकित्सा अधिकारी, पीएचसी प्रभारी मौजूद रहे।