फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 महिलाओं ने अपनाया परिवार नियोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। परिवार नियोजन कार्यक्रम को अधिक सशक्त व प्रभावी बनाने के लिए जिले के सभी सीएचसी और जिला अस्पताल में शुक्रवार को अंतराल दिवस मनाया गया। ऐसा विभाग के आला अफ सरों के निर्देश पर किया। ताकि जनसंख्या वृद्धि दर को कम किया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि परिवार नियोजन से निभाएं जिम्मेदारी, मां और बच्चे के साथ स्वास्थ्य की पूरी तैयारी’ थीम पर आधारित इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की योजना बनायी गयी है। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा परिवारों को नियोजित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के मद्देनजर शासन ने परिवार नियोजन की अस्थायी विधियों के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए सभी सीएचसी व जिला अस्पताल में अब सप्ताह में एक दिन अंतराल दिवस मनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए शुक्रवार का दिन निर्धारित किया गया है। पहला अंतराल दिवस शुक्रवार को मनाया गया। जिला परिवार कल्याण विशेषज्ञ कपिल श्रीवास्तव ने बताया कि अंतराल दिवस जिले की सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल पर प्रत्येक शुक्रवार को मनाने के निर्देश मिले हैं। इस दिवस के अलावा भी समुदाय के लिए परिवार नियोजन के अस्थायी व स्थाई साधनों को हर दिन उपलब्ध कराये जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। अंतराल दिवस पर अस्थाई साधनों की जानकारी व सेवाएं दी जाएंगी। लेकिन कोई स्थाई साधन अपनाना चाहता है तो उन्हें वह सेवाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें