फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट में बोलेरो ने युवक को रौंदा, अस्पताल में मौत

विज्ञापन
फोटो-11- अनिल कुमार - फाइल फोटो । संवाद - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। सदर कोतवाली अंतर्गत सीतापुर कस्बे के पास शादी समारोह में जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे युवक को बोलेरो ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सीतापुर चौकी क्षेत्र के रामायण मेला परिसर के सामने सोमवार की रात सीतापुर कस्बे के पुराना बस स्टैंड राघवपुरी बस स्टैंड निवासी नगीना सोनकर ने बताया कि पति अनिल सोनकर (45) कर्वी स्थित मामा के घर शादी समारोह में शामिल होने के लिए टैक्सी का इंतजार कर रहे थे। तभी पीछे से आई बोलेरो ने रौंद दिया। यह देख लोगों ने वाहन का पीछा किया, लेकिन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। आनन-फानन जिला अस्पताल ले गई। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। मंगलवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। मृतक चाय पान की गुमटी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इसके तीन पुत्र हैं। दो भाइयों में यह बड़ा था। मृतक की पत्नी नगीना सोनकर ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें