फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़वा मंगल : हनुमान मंदिरों में उमड़ी आस्था, बजरंगी का स्तुतिगान

विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी-24-लैना बाबा सरकार मंदिर में हवन पूजन में भाग लेते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। ज्येष्ठ माह के पहले बड़े मंगलवार को जिले के हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भगवान हनुमान के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


शहर के लैना बाबा मंदिर, बाराह हनुमान मंदिर, लोढ़वारा हनुमान मंदिर, नांदी हनुमान मंदिर और हनुमान धारा मंदिर में सुबह से ही लंबी कतारें लगी रहीं। कई स्थानों पर यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर परिवार की सुख-शांति की कामना की। इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर परिसर जय श्रीराम और हनुमान जी की जय के जयकारों से गूंजता रहा। वहीं कई लोगों ने सुंदरकांड व हनुमान चालीसा का पाठ किया। परिक्रमा मार्ग पर स्थित बाराह हनुमान जी को लड्डू का भोग लगाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें