फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह से आठ अप्रैल तक चलेगा अमवस्या मेला

Sun, 03 Apr 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
झंडे जी का आरोहण - फोटो : AnilDogra/AmarUjala
विज्ञापन
धर्मनगरी में लगने वाला अमावस्या मेला छह से आठ अप्रैल तक चलेगा। मेले के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए डीएम ने दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम ने गर्मी को देखते हुए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। सात को अमावस्या है और आठ अप्रैल से नवरात्रि की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी ने कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर नगर पालिका ईओ व पंचायत राज अधिकारी को मेले के दौरान परिक्रमा मार्ग व रामघाट पर सफाई व्यवस्थ दुरुस्त रखने ,मेला परिसर में आवारा पशुओं के विचरण को रोकने और बेड़ीपुलिया से चित्रकूट-सीतापुर मार्ग के बीच सड़क के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों को मंदाकिनी के घाटों पर लगी काई को हटवाने के साथ ही घाट पर गहराई प्रदर्शित करने वाले चिन्हों को लगाने के लिए कहा गया है। डीएम ने मेले के दौरान 24 घंटे विद्युत आपूर्ति देने के साथ ही मेला क्षेत्र से ढीले विद्युत तारों व जर्जर खंभों को बदलवाने के लिए बिजली विभाग के एक्सईएन को निर्देश दिए।
विज्ञापन


खासकर गर्मी को देखते हुए कहीं भी पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एसपी केेके चौधरी, एडीएम महेशचंद्र शर्मा, एसडीएम रजनीश मिश्रा, एएसपी अशोक कुमार, ईओ नगरपालिका लालचंद सरोज, जिला पंचायत राज अधिकारी रामपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें