फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी में दीपावली पर्व में लगे मेला का समापन

Thu, 23 Oct 2025 10:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-10- परिचय- मेला समाप्त होने के बाद पैदल गांव की ओर जाते समय थककर सड़क किनारे बैठे श
विज्ञापन
चित्रकूट। दीपावली पर्व में धर्मनगरी में लगे मेले का समापन भैयादूज पर्व से हुआ। अंतिम दिन भी तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में स्नान किया। रामघाट में दीप जलाकर परिवार के कल्याण की कामना की। यूपी व एमपी क्षेत्र में इस बार सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक होने पर मेला सफल रहा।
विज्ञापन

धनतेरस पर्व से धर्मनगरी में दीपावली मेला की शुरुआत हुई थी। इसका समापन भैयादूज पर्व से हो गया। इस बार मेला में कुल 30 लाख से अधिक श्रद्धालु धर्मनगरी में आए। अंतिम दिन भी श्रद्धालुओं में उत्साह देखा गया। रामघाट में पूजा पाठ कर दीपदान किया। भगवान कामदनाथ के दर्शन किया। कामदगिरि की परिक्रमा लगाई।
-इनसेट
महंतों संतों में देखी गई खुशी
चित्रकूट। इस बार का दीपावली का मेला एतिहासिक रहा। धर्मनगरी क्षेत्र के तीर्थ स्थानों पर श्रद्धालुओं की अच्छी भीड़ रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने पर महंतों व संतों में खुशी देखी गई। महंत दिव्य जीवनदास, महंत सीताशरण दास, महंत राम हृदय दास ने बताया कि सनातन धर्म के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था बढ़ती है। इस बार श्रद्धालुओं में उत्साह अधिक रहा। (संवाद)
विज्ञापन

इनसेट
दीया बनाने वालों की चांदी रही
चित्रकूट। मेला क्षेत्र में दीप जलाने से मिट्टी व कागज के दीया बनाने का कारोबार करने वालों की चांदी रही। रामघाट के पास एमपी सीमा व यूपी सीमा में एक सैकड़ा से अधिक परिवार के सदस्य दीया बनाने का कारोबार करते है। दीपावली पर्व दो महीने पहले से दीया बनाने का कार्य चालू कर दिया था।रामभवन ने बताया कि उसके परिवार के सदस्य 10 हजार से अधिक दिया बनाए थे।रामकली ने बताया कि पांच हजार से अधिक दीये बनाए गए थे सभी दीये बिक गए। (संवाद)
इनसेट
पिकअप में सवारियां भर निकलते रहे
चित्रकूट। मेला क्षेत्र में पिकअप व ट्रैक्टर- ट्रॉलियों में बैठकर कई श्रद्धालु मेला क्षेत्र में पहुंचे। जबकि मेला क्षेत्र में ऐसे वाहन लेकर जाने पर रोक थी। इसके बाद भी यह मेला क्षेत्र में घूमते रहे। कई जगह ऑटो में महिलाएं भी टंगकर यात्रा करती देखी गईं। वही टेपों में निर्धारित सवारियों से अधिक सवारियां बैठने के साथ किराया भी अधिक वसूला गया।इससे टेपों के परिचालक व श्रद्धालुओं के बीच विवाद भी होता देखा गया। (संवाद)
इनसेट
पैदल आने वाले यात्री थके
चित्रकूट।दीपावाली मेला में कई श्रद्धाल पैदल भी आए। जब मेला का समापन हुआ तो पैदल घर जा रहे थे। रास्ते में थकावट होने पर सड़क किनारे बैठ जाते थे। मऊ क्षेत्र के परदवां गांव के रामसखा ने बताया कि परिवार सहित पैदल चित्रकूट आए थे। धर्मनगरी से गांव की दूरी 60 किमी है।
इनसेट
मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते डीएम-एसपी
चित्रकूट। मेला क्षेत्र में चित्रकूट के डीएम शिवशरणप्पा व एसपी अरुण कुमार सिंह व एमपी क्षेत्र में सतना के डीएम सतीश एस व एसपी हंसराज सिंह मेला क्षेत्र की व्यवस्था के लिए निरीक्षण करते रहे। जगह- जगह पुलिस के जवान लगे रहे। अधिकारियों के अनुसार मेला क्षेत्र में कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। मेला सफल रहा।

12 सीकेटीपी-10- परिचय- मेला समाप्त होने के बाद पैदल गांव की ओर जाते समय थककर सड़क किनारे बैठे श

12 सीकेटीपी-10- परिचय- मेला समाप्त होने के बाद पैदल गांव की ओर जाते समय थककर सड़क किनारे बैठे श

12 सीकेटीपी-10- परिचय- मेला समाप्त होने के बाद पैदल गांव की ओर जाते समय थककर सड़क किनारे बैठे श

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें