फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गैरहाजिर अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण

Mon, 29 May 2017 10:47 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
बैठक में निर्देश देते डीएम शिवाकांत द्विवेदी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक हुई। इसमें यूपीएसआईडी के आरएम इलाहाबाद व वाणिज्य कर अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए। अग्रणी जिला प्रबंधक को उद्योग से संबंधित आवेदन पत्र बैंकों को भेजे गए हैं, उनकी सूचना तीन दिन में देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने व्यापारियों से कहा कि जो भी व्यापारियों की समस्या का समाधान प्राथमिकता से होगा। बैंकों के शाखा प्रबंधकों को सचेत करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि शिकायत सही मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधुओं की बैठक में एलडीएम अभिनंदन कुमार ने बताया कि पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत खादी ग्रामोद्योग बोर्ड 29 लक्ष्य के सापेक्ष ऑनलाइन आवेदन पत्र 151, खादी ग्रामोद्योग आयोग 19 लक्ष्य के सापेक्ष आनलाइन आवेदन पत्र 65, उद्योग केंद्र विभाग में पीएमईजीपी.योजना में 20 के लक्ष्य के सापेक्ष आनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इन सभी के साक्षात्कार कराकर बैंको को प्रेषित किए जाएंगे। डीएम ने कहा कि वर्ष 2016-17 में जो आवेदन पत्र लंबित पड़े हैं उन्हें एक सप्ताह के अंदर निस्तारित कराने के निर्देश दिए। बैठक में व्यापारी नेता  पंकज अग्रवाल, राहुल गुप्ता , शानू गुप्ता, शेषु जायसवाल, विनोद आर्या, ओम शंकर, लाला केशरवानी, नरेश गुप्ता, संतोष गुप्ता, बृजेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी,अधिशाषी अभियंता विद्युत सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।


जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने जल संस्थान, जल निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 30 मई को चित्रकूटधाम मंडल की भू-जल संसाधनों के समेकित विकास संरक्षण एवं प्रबंधन के संबंध में मयूर भवन सभागार, बांदा में कार्यशाला का आयोजन होगा। इसमें समग्र भू-जल प्रबंधक एवं भू-जल संसाधन के लिए एक समन्वित योजना तैयार करके  विभाग के अधिकारी कार्यशाला में पहुंचे।  


मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.रामजी पांडेय ने बताया कि  विश्व स्वास्थ्य संगठन  31 मई  को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मना रहा है। इस दिन तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करने करने के लिए जिले सरकारी, गैर सरकारी संस्थाओं के सहयोग से जागरूकता रैली, पोस्टर प्रदर्शन, मानव श्रृंखला के कार्यक्रम शहर के पुरानी बाजार पुराने महिला चिकित्सालय भवन में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें