फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 दिन बाद पकड़ में आई थाने से भागी किशोरी

Mon, 29 May 2017 10:45 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
बाराबंकी नाबालिग के साथ छेड़छाड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन
महिला थाने से पुलिस की आंख में धूल झाेंककर भागने वाली किशोरी को पुलिस ने 35 दिन बाद पकड़ लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन

 शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पड़री गांव की एक किशोरी के पिता ने शिवरामपुर निवासी निक्की बहेलिया के खिलाफ अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

पुलिस ने 22 अप्रैल को किशोरी को पकड़ लिया था। इसके बाद  एसडीएम कार्यालय में बयान दर्ज कराने के लिए महिला थाने में 24 अप्रैल को बैठाया था। उसी दौरान वह एक चार पहिया वाहन में बैठकर भाग निकली थी। किशोरी व आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस अधीक्षक ने दो टीमें गठित की थी। इस पर निक्की बहेलिया के अलावा पिंडरा मझगवां मप्र निवासी राजेंद्र व धर्मेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन



आखिरकार 35 दिन बाद सोमवार को  पुलिस ने किशोरी को रेलवे स्टेशन के पास पकड़ लिया। चौकी प्रभारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें