Explanation sought from two absent officers
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सीडीओ अमित आसेरी ने विभागीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता व अग्रणी जिला प्रबंधक केे गैरहाजिर होने पर स्पष्टीकरण मांगा है। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देश दिए कि सामुदायिक शौचालय भवनों का निर्माण तेजी कराया जाए। सभी पंचायतों का गठन किया जाए।
वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने के भी निर्देश दिए। परियोजना निदेशक से कहा कि अवशेष कार्यों को तेजी से पूरा कराया जाए। डीएसओ को निर्देश दिए कि रिक्त राशन की दुकानों को संचालित करने की प्रक्रिया अपनाई जाए। समाज कल्याण अधिकारी को पेंशनरों का सत्यापन कराने के लिए कहा है।
विकास भवन के नए सभागार में आयोजित पहली बैठक में सीडीओ ने लघु सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि अवशेष गोवंश विहार के तालाबों को पूर्ण कराते हुए टीकाकरण का कार्य अविलंब शुरू कराया जाए।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि लोगों को सीटी स्कैन का लाभ नि:शुल्क उपलब्ध कराने के लिए प्रचार.प्रसार किया जाए। साथ ही अस्पताल में डायलिसिस की व्यवस्था कराई जाए, जिससे सामान्य रोगियों को भी लाभ मिल सकेे। बैठक में डीएफओ कैलाश प्रकाश, पीडी अनन्य मिश्र व डीडीओ आरके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।