फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन सामग्री का समूह संचालक ने सहीं नहीं कराया वितरण

विज्ञापन
The group operator of ration material did not get the distribution done right - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने डीएम और सीडीओ को ज्ञापन दिया। इसमें बताया कि तीन साल से उन्हें समूह का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। समूह संचालक फर्जी हस्ताक्षर कर बिना मीटिंग बुलाये काम कर रहीं हैं। कोरोना काल में समूह में राशन सामग्री आई, लेकिन उसका वितरण सही तरीके से नहीं हुआ है।
विज्ञापन

कल्पना आजीविका स्वयं सहायता समूह पहाड़ी बुजुर्ग सानी की सदस्य निर्मला, शोभा, कमला, सुमिरा, माया, आरती, गंगा, चंद्रवती, कल्पना, सोनम, सतरूपा, प्रीति, रानी, शिवकुमारी, गौरी व गोमती आदि ने बताया कि समूह संचालक उनसे हर माह रुपये जमा करा रहीं हैं, लेकिन संस्था के काम का लाभ नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि संचालक ने गोपनीय तरीके से दूसरा समूह भी बना लिया है। तीन साल से उनकी संस्था की संचालक फर्जी काम कर रहीं हैं। इसकी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें