पहाड़ी। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। स्टाफ नर्स वार्ड, प्रसव कक्ष, एनबीएसयू वार्ड, अधीक्षक कक्ष, आयुष्मान वार्ड, ईसीआरपी 20 शैय्या कक्ष व बीपीएचयू सेंटर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भूपेश द्विवेदी को निर्देश दिया कि स्टाफ नर्स की समय पर उपस्थित सुनिश्चित कराएं। कहा कि कोई भी डिलीवरी केस रेफर न करें। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बन रहे एनबीएसयू वार्ड का निरीक्षण किया व वार्ड को मानक के अनुसार वातानुकूलित करने का निर्देश भी दिया। इस दौरान डीएम ने कई मरीजों व तीमारदारों से इलाज की व्यवस्था को लेकर जानकारी ली। सीडीओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ उदय प्रताप सिंह सहित संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे। संवाद