चित्रकूट। गोस्वामी तुलसीदास राजकीय महाविद्यालय के छात्र नेता विष्णु कुमार की अगुवाई में छात्र अर्पित, शुभम, दशरथ, रंची, सुरेखा आदि ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
कहा कि कोरोना महामारी के चलते बिना परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राओं को उत्तीर्ण किया जाए। लॉकडाउन के चलते परीक्षाएं रोक दी गई थी। ऐसे में छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। मांग है कि जल्द ही छात्रहित में निर्णय लेकर राहत प्रदान की जाए। संवाद