भरत मंदिर में संचालित एकल विद्यालय के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने मंदिर के महंत दिव्यजीवन दास के नेतृत्व में रामघाट की सफाई की। इस अवसर पर महंत ने कहा कि अगर सभी लोग इस काम में सहयोग करें तो मंदाकिनी पूरी तरह स्वच्छ हो जाएगी।
जयश्री जोग ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर अभियान का शुभारंभ किया। एकल विद्यालय के अभियान से जुड़े झांसी, हमीरपुर, कानपुर, चित्रकूट अंचल के कार्यकर्ताओं ने पहले गंगा आरती स्थल से जुलूस निकाला और बाद में सफाई की। मौके पर महिला समिति की प्रांतीय प्रमुख सविता गुप्ता, बुंदेलखंड भाग के प्रमुख ओमप्रकाश, कौशलेंद्र, राजेश, रोहित, कंचन, निर्मला, कपिल आदि मौजूद रहे।
बाद में हुए सम्मान समारोह में दिव्यजीवन दास ने कहा कि एकल विद्यालय के अभियान से जुड़े हर कार्यकर्ता को गांव-गांव में एक स्कूल खोलने का लक्ष्य पूरा करने के लिए जुटना होगा। सविता गुप्ता ने अभियान की जानकारी दी। कार्यक्रम में अर्चना श्रीवास्तव, मनुजा आदि मौजूद रहीं।