फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कहा सम्मान निधि पाने वाले किसान लगाएं पांच-पांच पौधे

विज्ञापन
फोटो-7- बैठक में मौजूद डीएम शेषमणि पांडेय, सीडीओ डा. महेंद्र कुमार व सीएमओ डा. विनोद कुमार - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट में डीएम शेषमणि पांडेय ने कहा कि किसान सम्मान निधि पाने वाले किसान पांच पौधे अवश्य रोपें। प्रतिदिन 20 गांवों में सफाई अभियान चलाया जाए। सीडीओ ने कहा कि जिन क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के ज्यादा मरीज मिले हैं, वहां एक नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए।
विज्ञापन

शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में कोविड 19 के प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि 5 से 15 जुलाई तक जनपद पर स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर अभियान चलाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराए। सभी विभाग के अधिकारी भी अपने कर्मचारियों की शत-प्रतिशत जांच अवश्य करा लें। सीएमओ ने बताया कि 325 टीमें गठित की गई है। हर 5 टीम पर एक पर्यवेक्षक रहेगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से कहा कि विद्यालयों के माध्यम से जन जागरूकता का कार्यक्रम तथा जिन विद्यालयों पर प्रवासी ठहरे थे वहां पर साफ सफाई के साथ दवाओं का भी छिड़काव हो। इस मौके पर संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें