फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: प्याऊ भी प्यासे, राहगीर हांफे

Thu, 21 May 2026 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो-21 सीकेटीपी 24: खाली घड़ों में पानी तलाशता राहगीर। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। भीषण गर्मी के बीच लोगों के लिए पानी किसी अमृत से कम नहीं है लेकिन शहर में सरकारी प्याऊ खुद प्यासे नजर आ रहे हैं। गर्मी में राहगीरों को राहत देने को जल जीवन मिशन व नमामि गंगे की ओर से प्रमुख चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर घड़े रखकर प्याऊ तो बना दिए गए मगर उनमें पानी भरना ही भूल गए। बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में पड़ताल की गई तो व्यवस्था की पोल खुल गई। कई स्थानों पर घड़े पूरी तरह खाली मिले जबकि कुछ में आधा-अधूरा और गर्म पानी था। इन योजनाओं में बड़े-बड़े दावों के बीच लोगों को एक घूंट ठंडा पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा है। हालात यह रहे कि तेज धूप में राहगीर हांफते नजर आए।
विज्ञापन

-

धनुष चौराहे पर खाली घड़े देखकर लौटे राहगीर
सुबह करीब 11 बजे धनुष चौराहे के पास लगाए गए प्याऊ की स्थिति बदहाल मिली। यहां दो घड़ों में एक पूरी तरह खाली था जबकि दूसरे में आधा गर्म पानी भरा था। दोनों घड़ों पर ढक्कन भी नहीं था। इसी दौरान एलआईसी कार्यालय की ओर जा रहे एक राहगीर ने प्यास बुझाने के लिए घड़े का सहारा लेना चाहा लेकिन एक घड़ा खाली मिला और दूसरे में रखा पानी गर्म था। मजबूरन वह बिना पानी पीए ही आगे बढ़ गया।

जिला अस्पताल में भी सूखा प्याऊ, तीमारदार बेहाल
जिला अस्पताल परिसर में भी जल जीवन मिशन की ओर से प्याऊ बनाया गया। यहां अस्पताल के प्रवेश द्वार पर दो घड़े रखे गए हैं लेकिन दोनों खाली मिले। भीषण गर्मी में इलाज कराने आए मरीजों और उनके तीमारदारों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ा। अस्पताल पहुंचे लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि केवल बोर्ड लगाने और फोटो खिंचवाने तक व्यवस्था सीमित है। अगर घड़ों में पानी ही नहीं रहेगा तो प्याऊ लगाने का क्या मतलब है।
विज्ञापन


जहां-जहां लोगों द्वारा बोला जा रहा है, वहां विभाग की ओर से प्याऊ लगाया जा रहा है। हर दिन पानी भी भरा जाता है। इसके बाद भी जहां नहीं है उसे दिखवा कर ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

- स्वप्निल यादव, एडीएम, नमामि गंगे।

फोटो-21 सीकेटीपी 24: खाली घड़ों में पानी तलाशता राहगीर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें