फोटो -9- उद्यमी बृजेश त्रिपाठी । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। लघु उद्यमी बृजेश त्रिपाठी को विशिष्ट गुणवत्ता पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार उन्हें 29 दिसंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जूनियर हॉल में होने वाले समारोह में दिया जाएगा।
कालूपुर निवासी उद्यमी बृजेश की कंपनी मसालों के साथ अगरबत्ती व अन्य खाने की वस्तुएं बनाती है। उनका चयन उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय उत्तर प्रदेश सर्वोदय नगर जीटी रोड कानपुर के माध्यम से किया गया है। बृजेश स्थानीय किसानों से हल्दी, धनिया आदि खरीदते हैं। इससे पहले वर्ष 2018 में तिवारी को उत्तर प्रदेश खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से पुरस्कार मिल चुका है।