फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाएं समय पर पूरी करवाएं : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। सीडीओ डीपी पाल ने 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यों (सड़कों को छोड़कर) की समीक्षा कर प्रगति ली। बाद में उन्होंने संबंधित अफसरों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। कलक्ट्रेट सभागार में उन्होंने जनपद में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, जल निगम (नगरीय), पर्यटन विभाग, उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं विकास सहकारी संघ (कानपुर), यूपी सिडको, राष्ट्रीय निर्माण निगम, वन विभाग, आवास विकास, सीएन डीएस, राज्य सेतु निगम लिमिटेड और लोक निर्माण विभाग समेत अन्य संस्थाओं के कार्यों की समीक्षा की।
सीडीओ ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया, कि जितने भी निर्माण कार्य चल रहे है, वह कार्ययोजना बनाकर कार्य करें, तभी कार्य समय से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य शासन के मंशा अनुरूप एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य गुणवत्तापूर्ण न होने पर संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ ने संबंधित विभाग को समय समय पर कार्यों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। कहा कि जिन कार्यदायी संस्थाओं द्वारा कार्य पूर्ण करा लिया गया है, उसे संबंधित विभाग को हैंडओवर कराएं। इस अवसर पर सीओ नगर अरविंद कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एवं विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के अधिशासी अभियंता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें