घुरेटनपुर गांव में ग्रामीणों से बातचीत करती पुलिस टीम।
- फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल के निर्देश पर पुलिस बल अलग- अगल टीमें बनाकर गांव में मार्च मास्ट कर रही है। जिसमें पुलिस अधिकारी व थानाध्यक्ष ग्रामीणों का हौसला भी बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
जिले में 23 फरवरी को चुनाव कराया जाएगा। जिसके लिए बीहड़ इलाके में रहने वाले ग्रामीणों का हौसला बढ़ाने के लिए पुलिस बल मार्च पास्ट कर रहा है। ताकि ग्रामीण किसी से डरे नहीं। गांवों में कर्वी एसडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह,मऊ एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश तिवारी, कोतवाल सत्यपाल सिंह, चौकी इंचार्ज भरतकूप मनीष जाट, शिवरामपुर प्रभारी सुुजीत कुमार और सीतापुर प्रभारी केशव वर्मा ने
ग्रामीणों से कहा कि बदमाश डराएं तो उनको तुरंत सूचना दें ताकि इनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। बिना डरे अपने मताधिकार का प्रयोग करें।