पत्रकार वार्ता करते मंत्री दानिश अंसारी।
- फोटो : संवाद
चित्रकूट। प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता पाने की लालच से देश में आपात काल लागू किया। इतना ही नहीं समय-समय पर प्रदेशों में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को राष्ट्रपति शासन लागू कर गिराने का काम किया।
हालांकि उन्होंने बांदा, बबेरू और चित्रकूट में खनिज सामग्री के अवैध परिवहन पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों के संरक्षण और अधिकारियों से टकराव के आरोप का सीधा जवाब नहीं दिया। इटावा में कथावाचक और उनके सहयोगियों के साथ अमानवीय व्यवहार के सवाल को भी टाल दिया।
बुधवार को प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक विभाग के राज्य मंत्री दानिश अंसारी व प्रदेश उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह शहर के डाक बंगले में पत्रकारों से रूबरू हुए। कुछ सवालों पर असहज महसूस करने लगे। इटावा के कथावाचक के साथ अमानवीय व्यवहार समेत अन्य सवालों पर कहा कि सभी मामलों में पारदर्शी जांच हो रही है।