फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शादी के सीजन में इलेक्ट्रॉनिक दुकानों में रौनक

Thu, 29 Jan 2026 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 28सीकेटीपी 02 इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर फ्रिज देखता ग्राहक। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। पांच फरवरी से शुरू हो रहे वैवाहिक सीजन के मद्देनजर इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों में रौनक लौट आई है। खासकर दुल्हन को उपहार में दिए जाने वाले फ्रिज, टीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बिक्री में तेजी देखी जा रही है। दुकानदारों का अनुमान है कि 15 दिन की सहालग में तीन करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शहर के साथ मानिकपुर, राजापुर और पहाड़ी कस्बों में भी इलेक्ट्रॉनिक की दुकानें ग्राहकों से गुलजार हैं। जिन घरों में शादियां हैं, उनके परिजन खरीदारी के लिए दुकानों पर पहुंच रहे हैं। प्रिंस इलेक्ट्रॉनिक के दुकानदार विनोद केसरवानी और मुद्रित इलेक्ट्रॉनिक के दुकानदार राजेश अग्रवाल ने बताया कि पांच फरवरी से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरुआत हो गई है। इसके लिए उन्होंने दुकानों में दुल्हन को दिए जाने वाले उपहारों का स्टॉक पहले से मंगवा लिया है।
सिंगल डोर फ्रिज 12 हजार से 15 हजार रुपये तक में उपलब्ध हैं, जबकि डबल डोर फ्रिज की कीमत 22 हजार से 30 हजार रुपये तक है। छोटी एलईडी टीवी 10 हजार से 20 हजार रुपये तक की रेंज में हैं, वहीं बड़ी एलईडी टीवी 30 हजार से एक लाख रुपये तक की मिल रही हैं। कूलर पांच हजार से 20 हजार रुपये तक के हैं। इसके अलावा मिक्सी की भी अच्छी बिक्री हो रही है। दुकानदारों ने बताया कि शादी के लिए सभी सामान एक साथ खरीदने पर 20 हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है, साथ ही अलग से गिफ्ट भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राहक राकेश तिवारी, जिनकी बेटी की शादी आठ फरवरी को है, ने बताया कि वे इसी के लिए खरीदारी करने आए हैं। वहीं, सोहन लाल, जिनकी बेटी की शादी 12 फरवरी को है ने भी खरीदारी की। दुकानदारों को उम्मीद है कि अगले 15 दिनों में करीब तीन करोड़ रुपये की बिक्री हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें