फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लगेंगे इलेक्ट्रानिक बोर्ड और कोच गाइडेंस

Mon, 12 Jan 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट धाम कर्वी रेलवे स्टेशन में जल्द ही बदलाव नजर आएगा। यहां इलेक्ट्रानिक बोर्ड लगाने की तैयारी है। इससे यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन का समय आसानी से पता लग जाएगा। वहीं इलेक्ट्रिकल कोच गाइडेंस लगने से ट्रेन के कोच की भी जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन में वर्तमान में यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन की सूचना के लिए अनाउंसमेंट का इंतजार करना पड़ता है या स्टेशन मास्टर के केबिन तक दौड़ लगानी पड़ती है।

स्टेशन पर शोरगुल के बीच ट्रेनों की सूचना न सुनाई पड़ने के कारण कभी-कभी यात्रियों की ट्रेन भी छूट जाती है। लेकिन अब उन्हें ये परेशानी नहीं होगी। एक-दो दिन में स्टेशन में इलेक्ट्रानिक सूचना पट लगने से यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही ट्रेन के समय की जानकारी हो जाएगी।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर जुन्नूर खान ने बताया कि इसके अलावा अब कर्वी तक टोकन सिस्टम की व्यवस्था भी खत्म कर दी गई है। वहीं पैनल इंटरलाकिंग व्यवस्था से ट्रैफिक संचालन में सुगमता आई है। बताया कि रेलवे लाइन पर लोड पड़ने के कारण मानिकपुर तक डबल लाइन करने की भी तैयारी है। लेकिन इसमें करीब एक साल लगेगा।  

ट्रेन चालकों की परेशानी भी दूर होगी
वर्तमान में स्टेशन में लोवर क्वार्टर सिग्नल लगे हैं। इन हत्था वाले सिग्नल को रेलकर्मी ऊपर-नीचे करता है। कोहरे और धुंध के दौरान ये सिग्नल नजर भी नहीं आते, जिससे ट्रेन चालकों को परेशानी होती है। स्टेशन अधीक्षक आरएन पांडे ने बताया कि छह माह में इलेक्ट्रिकल सिग्नल लगाए जाने की उम्मीद है। इसके बाद चालकों को परेशानी नहीं होगी।

वर्तमान में ट्रेनों की आवाजाही
मेल एक्सप्रेस - 11
पैसेंजर ट्रेन- 6
मालगाड़ी - 16
इसके अलावा मेले के दौरान- चार मेला एक्सप्रेस

इनके समाधान का है इंतजार
रेलवे स्टेशन में सफाई व्यवस्था बदहाल है। सफाई कर्मियों की कमी है तो पेयजल संकट भी रहता है। स्टेशन मास्टर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के बाहर लोगों को टेंपो-टैक्सियों की वजह से लगने वाले जाम से निजात देने के लिए पिछले साल दो बार पेड पार्किंग व्यवस्था के लिए टेंडर मंगाए गए थे। लेकिन लोगों ने रुचि नहीं ली। इसके अलावा मैनपावर की कमी भी स्टेशन की व्यवस्था दुरुस्त करने में आड़े आ रही है। टीसी के तीन में दो पद रिक्त हैं। ऐसे में यात्रियों को इन समस्याओं के समाधान का भी इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें