फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली, पानी के बिल तुरंत जमा करें ग्रामीण

Sun, 01 Mar 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम नीलम अहलावत ने विकास खंड मानिकपुर के डा. राममनोहर लोहिया समग्र गांव कैलहा में रविवार को चौपाल लगाकर ग्रामीणों की दिक्कते सुनीं साथ ही बिजली और पानी के बिल तुरंत जमा करने के लिए कहा।  
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिन लोगों के बिलों में गड़बड़ी है, वे विभाग से ठीक कराकर बिल का भुगतान जरूर करें। गांव में बिजली के 14 कनेक्शन हैं। इसी तरह पानी के 12 कनेक्शनों के भुगतान भी नहीं किए गए थे।

उन्होंने कहा कि जिन लोगों के अवैध कनेक्शन हैं, वे भी तत्काल इन्हें नियमित कराकर भुगतान करें। गांव के दोनों स्कूलों में विद्युतीकरण नहीं मिलने पर उन्होंने विभाग के एक्सईएन से बिजली कनेक्शन करने को कहा। विद्युतीकरण के लिए विभाग द्वारा पैसा पहले ही जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने हैंडपंप, शिक्षा, संपर्क मार्ग, सोलर लाइट, इंदिरा आवास आदि की समीक्षा की। एक छात्रा से पहाड़ा सुना गया, जो उसने सही सुनाया। चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी मानिकपुर, श्रम एवं रोजगार उपायुक्त, परियोजना निदेशक, खंड विकास अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रधान शिवभवन आदि मौजूद रहे।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आगाह किया कि जिनके शौचालय बन गए हैं, वे इनका उपयोग करें। इसमें कंडा-बालू आदि न रखें अन्यथा सरकारी योजनाओं का लाभ बंद करा दिया जाएगा और पैसे की वसूली की जाएगी।

जिलाधिकारी ने गांव के कंधारीलाल के शौचालय को दुरुस्त कराने के लिए ग्राम प्रधान से कहा। साथ ही अन्य शौचालयों को भी देखने और कमियां दूर कराने को कहा।

अनुसुइया पुत्र चुनकूराम के लोहिया आवास को देखा, जिसमें छज्जा बाहर नहीं निकला है, खिड़की नहीं लगाई गई है। शौचालय मानक के अनुरूप नहीं पाए गए।

इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारी को ग्राम पंचायत अधिकारी छत्रपाल सिंह को चार्ज शीट देने के निर्देश दिए।  

जिलाधिकारी नीलम अहलावत ने दस मार्च तक अधिकारियों को हवाई पट्टी की कमियों को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बीते दिन देवांगना घाटी में हवाई पट्टी का मुआयना किया।

हवाई पट्टी में दोनों ओर बड़ी बड़ी घास और पौधे थे। इस पर उन्होंने पीडब्लूडी के एक्सईएन को निर्देश दिए कि तत्काल इनकी सफाई कराई जाए। रनवे आदि पर गड्ढे होने पर इन्हें भी ठीक कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें