फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फुटपाथों पर रखे बिजली ट्रांसफार्मर, निकलने से लगता है डर

Tue, 12 May 2026 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 12 सीकेटीपी 34 फुटपाथ पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के राष्ट्रीय राजमार्ग समेत अन्य प्रमुख मार्गों के फुटपाथों पर रखे ट्रांसफार्मर वाहन चालकों के लिए मुसीबत बन गए हैं। ये ट्रांसफार्मर न केवल यातायात को बाधित कर रहे हैं, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसों को न्योता दे रहे हैं।
विज्ञापन




चित्रकूट के राष्ट्रीय राजमार्गों से भारी मात्रा में खनिज सामग्री लादकर गुजरने वाले डंपरों की संख्या काफी अधिक है। इन वाहनों के कारण सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मरों से दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। पुरानी बाजार निवासी राजकुमार कहते हैं कि ट्रांसफार्मर फुटपाथों पर रखे गए हैं, जबकि इन्हें स्थापित करने के लिए सड़क के किनारे पर्याप्त जगह उपलब्ध है। सुनील कुमार का कहना है कि बिजली निगम की लापरवाही से किसी भी दिन कोई वाहन इन ट्रांसफार्मरों से टकरा गया तो एक बड़ा हादसा हो सकता है।



केस- 1



फोटो 12 सीकेटीपी 34 फुटपाथ पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद



बिजली के पोल से टकराया था डंपर



शहर के काली देवी मंदिर चौराहा के पास झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के फुटपाथ पर एक बिजली का ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। हालांकि यहां पर जाली लगी है। पुरानी बाजार के निवासी सुहाने और रामलखन ने बताया कि पिछले महीने ही इसी ट्रांसफार्मर के पास एक बिजली के खंभे में डंपर ने टक्कर मार दी थी, इससे खंभा गिर गया था। यदि ट्रांसफार्मर से टक्कर होती तो एक गंभीर हादसा हो सकता था।
विज्ञापन




केस-2



फोटो 12 सीकेटीपी 35 गांधीगंज में फुटपाथ पर रखा जालीविहीन ट्रांसफार्मर। संवाद



जाली विहीन रखे ट्रांसफार्मर से बढ़ा खतरा



शहर के सिविल लाइन क्षेत्र में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर के गांधीगंज में फुटपाथ पर ट्रांसफार्मर रखा है। यह ट्रांसफार्मर जाली विहीन है। यहां के निवासी रोहित गुप्ता और श्याम लाल ने बताया कि फुटपाथ पर रखा जाली विहीन ट्रांसफार्मर किसी खतरे से कम नहीं है। इस स्थान से वाहनों का लगातार आना-जाना लगा रहता है, यह मार्ग अति व्यस्ततम होने से खतरे की संभावना बढ़ जाती है।



केस- 3



फोटो 12 सीकेटीपी 36 शंकर बाजार में फुटपाथ पर रखा ट्रांसफार्मर।



फुटपाथ पर रख दिया ट्रांसफार्मर



शहर के शंकर बाजार बाईपास मार्ग पर राम मंदिर के पास फुटपाथ पर एक बिजली का ट्रांसफार्मर रखा है, यहां पर लगाई गई जाली क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे वहां पर खतरा बना रहता है। रामनारायण और सुनील ने बताया कि शंकर बाजार में जिस स्थान पर यह ट्रांसफार्मर रखा है, उसके पीछे पर्याप्त खाली जगह है। यदि ट्रांसफार्मर को थोड़ा पीछे खिसका दिया जाए तो आने वाले वाहन चालकों को काफी सुविधा होगी।



कोट



सड़क किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मरों को उपयुक्त स्थान मिलने पर हटाया जाएगा। सुरक्षा के मद्देनजर इनके चारों ओर जालियां भी लगाई गई हैं। हालांकि, स्थानीय लोगों की मांग है कि इन ट्रांसफार्मरों को जल्द से जल्द सुरक्षित और उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित किया जाए, ताकि आम जनता को होने वाली परेशानियों और हादसों के खतरे से बचाया जा सके।



सुरेंद्र कुमार कश्यप, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम

फोटो 12 सीकेटीपी 34 फुटपाथ पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

फोटो 12 सीकेटीपी 34 फुटपाथ पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें